Posts

इटावा में डबल डेकर बस में भीषण आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Image
इटावा, 7 सितंबर 2026: इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में सोमवार सुबह करीब 4 बजे दिल्ली से राठ जा रही एक डबल डेकर बस में भीषण आग लग गई। हादसा सिया देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने हुआ। 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान मिली जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 40 यात्री सवार थे । आग लगने के बाद यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों का सामान जलकर खाक आग इतनी भीषण थी कि बस में रखा यात्रियों का कीमती सामान, जेवरात, दस्तावेज और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यात्रियों को सामान के भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। दमकल की कई गाड़ियों ने पहुंचकर बुझाई आग घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। CO City ने लिया राहत कार्यों का जायजा सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद बस में सवार यात्रियों को दूसरी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर रवाना कराया गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जानकारी उप...

ईरान में एक साथ उठे 165 जनाज़े, मुल्क भर में सन्नाटा और मातम

Image
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ईरान से एक बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई, जब सड़कों पर एक साथ 165 स्कूली छात्राओं के जनाज़े निकाले गए और उन्हें नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया। ये मासूम बच्चियां उस जंग का शिकार बन गईं, जिसने उनकी ज़िंदगी समय से पहले ही छीन ली। सामने आई तस्वीरों ने दुनिया भर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। Social Media Photo मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि होर्मोज़गान प्रांत के मिनाब शहर में स्थित एक स्कूल पर हुए हमले ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया। क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव, जिसमें अमेरिका और इजरायल के साथ टकराव की खबरें भी शामिल हैं, के बीच यह घटना सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 165 निर्दोष स्कूली छात्राओं की जान चली गई। आज इन मासूम बच्चियों का सामूहिक जनाज़ा निकाला गया, जहां बड़ी संख्या में लोग नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस घटना ने पूरे इलाके में ग़म और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। हमले की पूरी जानकारी ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोज़गान के मिनाब शहर में 28 फ...